{"_id":"45c182db403ccc62f197d2f59197eee0","slug":"boy-drawn-in-canal-in-shikohabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकोहाबाद में नहर में बालक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकोहाबाद में नहर में बालक डूबा
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 28 May 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर भूड़ा नहर में नहाते समय एक बालक डूब गया। सूचना पर परिवारीजन व पुलिस पहुंच गई। बालक की गोताखोर नहर में तलाश कर रहे हैं।
गुरुवार को गंगा दशहरा पर भूड़ा नहर में नहाने के लिए ग्राम आरौंज निवासी राजपाल का पुत्र रूपलाल सात वर्ष अपने दोस्तों के साथ गया था। नहर में नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। इससे साथ गए अन्य किशोर घबरा गए। उन्होंने रूपलाल के घर जाकर उसके डूबने की जानकारी दी। इससे परिवारीजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। देर रात तक पुलिस नहर में गोताखोरों की मदद से रूपलाल की तलाश कर रही थी।