फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Boundary wall of primary schools will be made by MNREGA scheme

Firozabad News: मनरेगा योजना से प्राइमरी स्कूलों की बनेंगी बाउंड्रीवाल

Tue, 30 May 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 30 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Boundary wall of primary schools will be made by MNREGA scheme
बीएसए से मांगी गई ब्लाकवार सूची, बाउंड्रीवाल विहीन स्कूलों के चिह्नांकन करने में जुटा विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले के प्राइमरी स्कूलों की बाउंड्रीवाल निर्माण का काम मनरेगा योजना से प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने स्कूलों के चिह्नांकन का काम प्रारंभ कर दिया है। स्कूलों के चिह्नांकन काम पूरा होने के साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। ताकि स्कूलों में पढ़ने को आने वाले छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

जिले के ग्रामीण अंचल में प्राइमरी स्कूल भवन तो बनकर तैयार हो गए लेकिन स्कूलों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। ऐसे स्कूलों की बाउंड्रीवाल मनरेगा योजना से कराए जाने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया था। पिछले वित्तीय वर्ष में जिले में 141 प्राइमरी तथा पांच जूनियर स्कूलों की बाउंड्रीवाल कराए जाने का काम किया गया था। पिछले वर्ष विभाग ने जिन स्कूलों में बाउंड्रीवाल कराई गई थी। उनमें छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। क्योंकि स्कूल खुले में होने के कारण आवारा जानवर तक प्रवेश कर जाते थे। स्कूलों की बाउंड्रीवाल हो जाने से काफी राहत मिली है। नए वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले में स्कूलों की बाउंड्रीवाल मनरेगा योजना से कराए जाने का निर्णय विभाग ने लिया है। इसके लिए स्कूलों के चिह्नांकन का काम प्रारंभ कर दिया है। वैसे तो बीएसए कार्यालय से भी बाउंड्रीवाल विहीन स्कूलों की सूची मंगाई गई है। विभाग अपने स्तर से भी स्कूलों के चिह्नांकन का काम कर रहा है। सर्वे रिपोर्ट में जो स्कूल बाउंड्रीवाल विहीन होंगे उनकी बाउंड्री कराए जाने का काम किया जाएगा। मनरेगा जिला कोआर्डिनेटर सुभाषचंद्र ने बताया कि प्राइमरी स्कूलों में बाउंड्रीवाल कराए जाने का काम तेजी के साथ किया जाएगा। करीब 40 स्कूलों का चिह्नांकन किया है, और भी जांच पड़ताल की जा रही है ताकि बाउंड्रीवाल कराने का काम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed