फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   boundary expansion drill uptake of the municipal

सीमा विस्तार को नगर निगम ने तेज की कवायद

Wed, 01 Jul 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 01 Jul 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
boundary expansion drill uptake of the municipal
निगम द्वारा शहर की सीमाएं बढ़ाने के लिए सीमा विस्तार की कवायद तेज कर दी गई है। नगर निगम सीमा में नए क्षेत्रों को शामिल करने के लिए नगर निगम और तहसील प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से सर्वे किया जाएगा। एक सप्ताह सर्वे कर शासन को रिपोर्ट भेजने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

फीरोजाबाद शहर की जनता वर्षों से शहर की तंग गलियों, सड़कों पर अतिक्रमण, जाम की समस्या से जूझ रही है। ऐसे में सीमा विस्तार की जरूरत महसूस हो रही है। पालिका से नगर निगम बनने के बाद शहर की सीमाएं बढ़ाने को प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए नगर निगम द्वारा राजा का ताल से लेकर जिला मुख्यालय तक करीब 15 किमी. क्षेत्र को नगर निगम सीमा में शामिल करने की कवायद तेज कर दी गई है। सीमा विस्तार नगर निगम द्वारा तहसील प्रशासन से प्रस्तावित क्षेत्रों के नक्शे, गाटा संख्या व क्षेत्रफल से संबंधित रिकार्ड जुटा लिए गए हैं। नगर आयुक्त रामऔतार रमन ने बुधवार को तहसील के लेखपालों की बैठक बुलाई। बैठक में सभी लेखपालों को नगर निगम टीम के साथ एक सप्ताह में सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर के आसपास काफी आबादी बढ़ रही है। शहर से सटी सीमाओं में प्लॉटिंग की जा रही है। हालांकि यह क्षेत्र अभी नगर निगम सीमा में नहीं है। सीमा विस्तार के दौरान ऐसे क्षेत्रों को नगर निगम सीमा में शामिल किया जाएगा। सीमा विस्तार में कुछ पूरे गांव शामिल होंगे तो कुछ आंशिक। वहीं पूर्व में छूट गए क्षेत्रों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीमा विस्तार के लिए कुछ क्षेत्रों का सर्वे हो चुका है। प्रस्तावित सभी क्षेत्रों का एक सप्ताह में सर्वे कर स्वीकृति के लिए रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन



बाक्स--
सीमा विस्तार को प्रस्तावित क्षेत्र
विजयपुर नगला भाव सिंह, खलील गंज, दौंकेली, रसीदपुर कनैटा, भीकनपुर मेघपुर, रैपुरा, आराजीरूंदों, मुइनुद्दीनपुर, पचवान, दौलतपुर, बैंदी, गढ़ी छत्रपति, लालऊ, मिलिक खान जहांपुर, अलीनगर कैंजरा, जलोपुरा, रूपसपुर, सोफीपुर, बरकतपुर, खेड़ा गणेशपुर व हलपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed