फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bomb

लखनऊ में बम धमाके की घटना के बाद जनपद न्यायालय में कराई सघन चेकिंग

Fri, 14 Feb 2020 12:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
bomb
जनपद न्यायालय प्रांगण की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते एसएसपी सचिंद्र पटेल,एसपी सिटी एवं एस - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लखनऊ कोर्ट में बमबारी की घटना के बाद एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बृहस्पतिवार को फोर्स के साथ जनपद न्यायालय प्रांगण में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार भी मौजूद रहे। वाहनों की भी चेकिंग की।
विज्ञापन

जनपद न्यायालय प्रांगण की सुरक्षा को लेकर एसएसपी के निर्देशन में पुलिस की टीम पहले से सक्रिय है। सक्रियता के चलते पिछले दिनों तमंचा सहित दो लोगों को जेल भेजा था। बृहस्पतिवार को लखनऊ में न्यायालय प्रांगण में बम से हमले की घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन भी अलर्ट था।
विज्ञापन

जनपद न्यायालय के बाहर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के साथ बृहस्पतिवार एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने एलआईयू की टीम के साथ न्यायालय प्रांगण की सुरक्षा व्यवस्था देखी। एसपी सिटी प्रबल प्रताप व एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा, सीओ जसराना ओपी सिंह व न्यायालय सुरक्षा प्रभारी के साथ सभी गेटों के बाहर व अंदर सघन चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि न्यायालय में किसी भी प्रकार की सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए। न्यायालय सुरक्षा प्रभारी को निर्देश दिए कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी चेकिंग अवश्य की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। न्यायालय प्रांगण में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखने के साथ ही अधिवक्ताओं से भी सुरक्षा के संबंध में विचार विमर्श किया।

एसएसपी ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण
फिरोजाबाद। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने पुलिस लाइन प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। क्वार्टरगार्ड को चेकिंग की। इसी के साथ रेडियो शाखा, एमटी कार्यालय, आरटीसी बैरकों को देखने के साथ भोजनालय, शौचालय, आर्मरी, जिम आदि का निरीक्षण किया। एसएसपी ने साफ सफाई करने पर विशेष जोर दिया। एसएसपी ने सुझाव पुस्तिका को देखा। हर रविवार को साफ सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed