{"_id":"6a494b3c6c1ef285ba0c237d","slug":"body-of-youth-who-left-home-after-a-dispute-found-in-canal-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-178832-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: घर से नाराज होकर निकले युवक का नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: घर से नाराज होकर निकले युवक का नहर में मिला शव
Sat, 04 Jul 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रामनिवास कॉलोनी निवासी राहुल यादव (27) का शव शनिवार सुबह स्वामी नगर के समीप भूड़ा नहर से बरामद हुआ। राहुल, जो स्विगी में पार्ट टाइम काम करता था, बीते शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर से किसी बात पर नाराज होकर अपनी बाइक लेकर निकला था।
पिता जितेंद्र कुमार द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस को उसकी बाइक भूड़ा नहर के पास खड़ी मिली। अनहोनी की आशंका पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश शुरू करवाई, जिसके बाद शनिवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। इंस्पेक्टर अनुज कुमार के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया है।