{"_id":"66a508fd82d92a619a0edb98","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-in-firozabad-her-parents-said-she-murdered-for-dowry-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव; मायकेवाले बोले- दहेज के लिए कर दी हत्या, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव; मायकेवाले बोले- दहेज के लिए कर दी हत्या, मुकदमा दर्ज
Sat, 27 Jul 2024 08:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 27 Jul 2024 08:32 PM IST
सार
सुहागनगरी में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने कहा कि दहेज के लिए बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार की सुबह विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। घटना अरांव थाना क्षेत्र के नगला लेखराज गांव की है।
विज्ञापन
मैनपुरी जनपद के थाना करहल निवासी शिशुपाल ने पुलिस को बताया कि अरांव के ग्राम नगला लेखराज में ससुरालीजन ने उनकी बहन नीतू उम्र 35 वर्ष की हत्या कर दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि विवाहिता घर के फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं मृतका के भाई शिशुपाल ने पुलिस को बताया कि उसका पति राहुल, सास बैकुंठी देवी, ससुर सोमनाथ, जेठ बंटू, जेठानी प्रीति और देवर दीपक उसे अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करते थे और उन्होंने नीतू की फंदा लगाकर हत्या कर दी। वहीं भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन