{"_id":"62210a8f04dead72250f3a43","slug":"bodies-of-two-youths-found-at-different-places-on-railway-track-firozabad-news-agr525976258","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर अलग- अलग स्थानों पर मिले दो युवकों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर अलग- अलग स्थानों पर मिले दो युवकों के शव
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गांव मोढ़ा के समीप और लेबर कॉलोनी नई आबादी के समीप ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के शव ट्रैक पर मिले हैं।
बुधवार रात मोढ़ा गांव के समीप से रेलवे लाइनपार करते समय करीब 25 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात करीब 11 बजे वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने रसूलपुर थानाध्यक्ष कमलेश सिंह को सूचना दी। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। उसका एक पैर कटा है। मृतक की पहचान को प्रयास किए गए। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। वहीं देर रात लाइनपार थाना पुलिस ने लेबर कॉलोनी नई आबादी के समीप रेलवे लाइन से 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष लाइनपार आजादपाल सिंह का कहना है कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।