फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Blown transformer, maintenance due to power crisis deepens

ट्रांसफार्मर फुंकने, मेंटीनेंस के चलते गहराया बिजली संकट  

Tue, 28 Jun 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 28 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Blown transformer, maintenance due to power crisis deepens
विद्युत पोल गिरा
शहर में ट्रांसफार्मर फुंकने और मेंटीनेंस कार्य के चलते गांधी पार्क व रामनगर से जुड़े क्षेत्रों में मंगलवार को दिन भर बिजली संकट रहा। सुबह से शाम तक बिजली न आने के कारण लोगों का हाल-बेहाल रहा।
विज्ञापन

रामनगर बिजलीघर पर स्थापित पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर रविवार को फुंक गया था। इसके बाद रामनगर क्षेत्र में बिजली का संकट हो गया। हालांकि विभाग द्वारा फीडर काटकर दो-दो घंटे आपूर्ति दी जा रही है, लेकिन भीषण गर्मी और उमस के मौसम में बिजली संकट से जनता परेशान है। इधर, बिजली न आने के कारण राम नगर, छारबाग क्षेत्र में पानी का संकट खड़ा हो गया। नलकूप न चलने से टंकी खाली हो गई। जनता की शिकायत पर जलकल विभाग के अवर अभियंता पीके सिंह द्वारा टंकी भरने के लिए जेनरेटर लगवाया। 
विज्ञापन

करबला में सोमवार रात को विद्युत पोल, जो जर्जर हाल में था, टूट गया। विभाग द्वारा रात में किसी प्रकार आपूर्ति सुचारु की गई। वहीं सुबह विद्युत पोल और जर्जर केबिल बदलने को टीम लगाई गई। मेंटीनेंस कार्य के चलते सुबह 10.30 बजे गांधी पार्क बिजलीघर से शट डाउन लिया गया। विद्युत टीमें दिन भर कार्य में जुटी रही। इधर, मेंटीनेंस कार्य के चलते सुबह से करबला, स्टेशन रोड, नई बस्ती से जुड़े क्षेत्रों की सप्लाई बंद रही। बिजली के अभाव में सरकारी, प्राइवेट कार्यालयों, कांच शोरूम में जेनरेटर चलते रहे। घर और दुकानों में लगे इनवर्टर भी ठप हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में गांधी पार्क के अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि करबला में विद्युत पोल और जर्जर केबिल बदलने का कार्य कराया जा रहा था। इसके चलते सुबह 10.30 बजे से सायं छह बजे तक शट डाउन लिया गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई।         
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed