फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Black Oil : Administration tightened the screws

काला तेल : प्रशासन ने कसा शिकंजा

Tue, 17 Feb 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 17 Feb 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
 काले तेल की काला बाजारी रोकने को एसडीएम शिकोहाबाद के निर्देशन में रात भर छापेमारी की गई। तीन स्थानों पर हुई छापेमारी में ही भारी मात्रा में काला तेल, केरोसिन, तारकोल बरामद किया है। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



शिकोहाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया के पीछे एक फैक्ट्री के अंदर तेल का अवैध कारोबार का खेल उजागर होने के ही बाद पुलिस एवं प्रशासन ने अन्य ठिकानों को पता लगाया था। एसडीएम शिकोहाबाद रवींद्र सिंह ने बताया कि ग्राम भावली के समीप की गई छापे में 16 किलोलीटर क्षमता के पांच टैंक काला तेल बरामद किया। 55 बोरी केमिकल के साथ ही काफी केरोसिन एवं ड्रम बरामद हुए हैं। नगला राधे मोड़ के समीप टैंक में करीब 200 लीटर काला तेल के साथ अन्य सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन



 सुबह चार बजे मक्खनपुर क्षेत्र में मरघटी के समीप खेत में काले तेल के अवैध कारोबार को पकड़ा है। एसडीएम शिकोहाबाद ने कहा कि भावली की छापेमारी में रामौतार सिंह निवासी खोड़ई, संजू गुप्ता सिरसागंज एवं विक्रम सिंह, मथुरा व रामदेव सहित एक अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। वहीं नगला राधे के मामले में पवन कुमार सिरसागंज, मक्खनपुर के मामले में पूर्ति निरीक्षक  दिग्विजय सिंह ने हरीशंकर गुप्ता, हरिवीर सिंह दोनो निवासी मथुरा एवं ब्रजेश कुमार (खेत स्वामी)निवासी दरियाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। यहां से 25 ड्रम केरोसिन, 43 ड्रम काला तेल एवं 736 केमिकल की बोरियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबार से जुड़े हैं सफेदपोश
जिले में काले तेल का अवैध कारोबार कोई यूं ही नहीं पनपा। प्रशासन के सूत्रों की मानें तो इसे सफेदपोशों का ही संरक्षण मिला था। यही कारण रहा कि इस कारोबार से मथुरा से लेकर कानपुर तक के लोग जुड़ गए। और काला तेल शिकोहाबाद एवं सिरसागंज क्षेत्र के गांवों तक फैलता चला गया।


पुलिस की मिलीभगत के संकेत
सूत्रों की मानें तो काला तेल के कारोबार से संबंधित क्षेत्र की पुलिस की मिलीभगत होने के संकेत मिले है। बताते हैं कि छापेमारी करने फोर्स के बजाय अकेले ही जाने को विवश होना पड़ा। स्थानीय पुलिस को कहीं भनक न लग जाए इसके कारण डीआईजी आगरा के निर्देश पर आगरा से इंस्पेक्टर सहयोग को आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed