फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bku protest, crop damaged relief demand

किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए नारखी ब्लॉक पर प्रदर्शन

Tue, 11 Jan 2022 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
bku protest, crop damaged relief demand
फिरोजाबाद/नारखी। भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर नारखी ब्लाक पर धरना-प्रदर्शन किया। ब्लाक प्रांगण में तालाबंदी की कोशिश की। इसकी जानकारी होते ही एसडीएम सदर मनोज कुमार पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की। इधर जिला पंचायत सदस्य कुमारी प्रवेश ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मुआवजा की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश महासचिव सुखवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजा भइया के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान नारखी ब्लॉक में पहुंचे। किसान नेताओं ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की समस्याओं के निदान के लिए ब्लॉक में धरना पर बैठ गए। किसान नेताओं ने ब्लॉक का मुख्य गेट बंद कर दिया। गेट बंद किए जाने के कारण अधिकारी-कर्मचारी बाहर निकल गए। इसकी जानकारी होते ही एसडीएम सदर मनोज कुमार पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन लेकर सर्वे कराके किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। धरना-प्रदर्शन करने वालों में सांवरिया ठाकुर, सौरव ठाकुर, छोटू, गोलू, बंटू, अनिकेत सिंह, टिंका ठाकुर, विनय तिवारी शामिल थे। इधर जिला पंचायत के वार्ड संख्या 14 की सदस्य प्रवेश कुमारी ने डीएम को पत्र सौंपकर ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। डीएम को सौंपे पत्र में कहा कि बारिश और ओलावृष्टि के कारण नारखी क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर, बहोरनपुर, गढ़ी तोड़िया नगला गड़रिया, महासिंहपुर, कछपुरा, लुखरिया, भीतरी, जैतपुर, लतीफपुर, फतेहपुरा, डोरसा, मुनिया खेरा, नगला धीर समेत 30 गांवों में सरसों, टमाटर, मटर, चना एवं मिर्च की फसल को हानि हुई है। किसानों को मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन

जिले में 7181 किसानों ने कराया बीमा
फिरोजाबाद। उप निदेशक कृषि एचएन सिंह ने कहा कि जिले में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों का सर्वे विभाग की तकनीकी टीम के साथ ही तहसीलों की टीम द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा जिले में रबी की फसल का 7181 किसानों ने बीमा कराया था। फसलों का बीमा कराने वाली कंपनी के भी प्रतिनिधि क्षेत्र में जाकर सर्वे कर रहे है। प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई कंपनी के द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed