फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP's Rajeev defeats SP's Kunwar in Jasrana

Firozabad News: जसराना में भाजपा के राजीव ने सपा के कुंवर को हराया

Sat, 13 May 2023 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 13 May 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
BJP's Rajeev defeats SP's Kunwar in Jasrana
जसराना में भाजपा के राजीव ने सपा के कुंवर को हराया
विज्ञापन

सपा की राह में बागी बने रोड़ा, मुस्लिम वोट तय नहीं कर पाया अपना रास्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कुंवरपाल सिंह को हराकर भाजपा के राजीव गुप्ता नगर पंचायत के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। भाजपा की जीत के बाद सपा खेमे में मायूसी छा गई। तो भगवा खेमे में जीत का जश्न मना। सपा की हार का कारण बागी रहे। भाजपा के प्रत्याशी को 2283 और सपा प्रत्याशी को 1632 वोट मिले हैं।

जसराना नगर पंचायत के लिए तीन चरणों में मतगणना हुई। पहले चरण से ही भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई जो अंत तक जारी रही। पहले चरण में भाजपा को 873 तो सपा को 682 एवं बसपा को 667 मत प्राप्त हुए। दूसरे चरण में भाजपा को 1079 एवं सपा को 598 मत प्राप्त हुए। बसपा को 355 मत प्राप्त हुए। वहीं तीसरे और अंतिम चरण में भाजपा को 329 एवं सपा को 346 मत प्राप्त हुए। वहीं बसपा को 180 मतों से संतोष करना पडा। तीनों चरण में भाजपा को 2283 एवं सपा को 1632 मत मिले। भाजपा के राजीव गुप्ता को चुनाव अधिकारी पारसनाथ मौर्या ने 651 मतों से विजयी घोषित किया। वहीं समाजवादी पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय मैदान में उतरे अंशुल विक्रम सिंह को 375 मत एवं भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर मैदान में उतरे दिनेश लोधी को 807 मत प्राप्त हुए। वहीं सपा से टिकट नहीं मिलने पर वारिस सिद्दकी ने बसपा का दामन थाम लिया था। जीत के बाद एसडीएम पारसनाथ मौर्या ने प्रमाणपत्र दिया। प्रमाणपत्र लेने के बाद समर्थकों के बीच खुशियां मनाते हुए राजीव गुप्ता ने जीत को जनता की जीत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed