फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP, Vajpayee's birthday celebrated

भाजपा ने मनाया अटलजी का जन्मदिन

Sun, 25 Dec 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sun, 25 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
BJP, Vajpayee's birthday celebrated
अटलजी का जन्मदिन भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया।
 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 92वें जन्मोत्सव की सुहागनगरी में धूम रही। भाजपा महानगर की ओर से अटल आईटी सेंटर का शुभारंभ जलेसर रोड पर किया। चारो मंडलों में गोष्ठी आयोजित कर उनके शासन की योजनाएं गिनाने के साथ दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के 92वें जन्मोत्सव पर जलेसर रोड स्थित वाटिका रिसोर्ट में भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अटल आईटी सेंटर का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता और आईटी सेल के प्रभारी प्रदीप यादव, भाजयुमो महानगर संयोजक अंकित तिवारी मौजूद रहे। उत्तर मंडल अध्यक्ष केशवदेव शंखवार की अध्यक्षता मेें बंबा चौराहा स्थित एक होटल के हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि पंडित अटल विहारी वाजपेयी देश के सर्वमान्य नेता रहे। महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने कहा कि युुवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रेमचंद्र शंखवार, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बौहरे, सुनील शर्मा, शिवमोहन श्रोत्रिय, संजय मिश्रा, महेश पूरन, मेजर डीडी शर्मा, वरुण शर्मा आदि मौजूद रहे। पूर्वी मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा की अध्यक्षता में लहरी हॉस्पीटल पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, अजय गुप्ता और नंद किशोर नंदू मौजूद रहे। दक्षिण मंडल अध्यक्ष लोकेश गुप्ता की अध्यक्षता में महर्षि परशुराम स्कूल हुंडावाला बाग में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मनीष राठौर, प्रभात दिवाकर, आकाश गुप्ता, अंशुल गुप्ता, विशाल सक्सेना आदि मौजूद रहे। पश्चिम मंडलाध्यक्ष भूरी सिंह राठौर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राधेश्याम यादव,चेतराम यादव, महेश गुप्ता पूर्व सभासद, दिलीप सिंह, अजय यादव आदि मौजूद रहे। फरिहा में भाजपा नेता सुबोध यादव की अध्यक्षता में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को जन्मोत्सव मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर तिलक कर दीर्घायु की कामना की। इस दौरान सतेंद्र भारद्वाज, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डा. पीके जैन, आरडी सिंह चौहान, क्षेत्रपाल सिंह लोधी, अवधेश झा, नीलम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रैली को सफल बनाने का आह्वान
नारखी। नारखी मंडल की ग्राम रैपुरा में बूथ प्रमुखों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि नीलम दिवाकर ने दो जनवरी की रैली सफल बनाने का आह्वान किया। नगला बीच मंडल के स्वदेश भारद्वाज की अध्यक्षता में हुए बूथ कार्यक्रम में उदयप्रताप सिंह मुख्य अतिथि मौजूद रहे। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष रश्मि सिंह ने दो जनवरी की रैली को सफल बनाने को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैशलेश कैंप का आयोजन
भाजयुमो की ओर से सुभाष तिराहे पर डिजिटल इंडिया एवं कैशलैश व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कैंप लगाया गया। कैंप का शुभारंभ नगर विधायक मनीष असीजा ने करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने की पहल की है। भाजयुमो के पिंकी चक, धीरज पाराशर, उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed