{"_id":"699611cbdd28323a4c06d983","slug":"bjp-to-organise-mandal-level-training-from-march-15-to-april-13-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-168013-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भाजपा 15 मार्च से 13 अप्रैल तक मंडल स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भाजपा 15 मार्च से 13 अप्रैल तक मंडल स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित करेगी
Thu, 19 Feb 2026 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत एक कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कर्म प्रधान पार्टी है, नेता प्रधान नहीं बल्कि नीति प्रधान पार्टी है। कार्यशाला के द्वितीय सत्र में ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आगामी 15 मार्च से 13 अप्रैल तक जिला व मंडलों पर प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का स्थान प्रत्येक मंडल के केंद्र पर होना चाहिए ताकि सभी कार्यकर्ताओं को आने में सुगमता रहे। प्रशिक्षण स्थल का चुनाव मौसम को देखकर करना है।
जिला स्तर का प्रशिक्षण दो दिवसीय होगा, जबकि मंडल स्तर का प्रशिक्षण एक दिवसीय आयोजित किया जाएगा। कार्यशाला में प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा सत्यपाल राजपूत, पूर्व जिला संयोजक वृंदावन गुप्ता, महेश राजपूत, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, जिला महामंत्री शशिकला दिवाकर, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह और जिला उपाध्यक्ष नीलम दिवाकर मौजूद रहे।