फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   'BJP spreading rumours about grand alliance in Bihar elections'

Firozabad News: ‘बिहार चुनाव में महागठबंधन पर भाजपा फैला रही अफवाह’

Sat, 25 Oct 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
'BJP spreading rumours about grand alliance in Bihar elections'
सांसद अक्षय यादव का माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोतः सपा - फोटो : सांसद अक्षय यादव का माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोतः सपा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अक्षय यादव शनिवार को फिरोजाबाद आए। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए सांसद ने बिहार चुनाव में इंडिया गठबंधन पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया। साथ ही मुरादाबाद में मदरसे की एक घटना और अपने संसदीय क्षेत्र में अपनी उपस्थिति के आरोपों का भी जवाब दिया।
सांसद अक्षय यादव ने कहा कि महागठबंधन के भीतर मुस्लिम नेताओं द्वारा सीट और पद वितरण पर लगाए जा रहे आरोप बीजेपी द्वारा फैलाई जा रही अफवाह है। इंडिया गठबंधन बहुत अच्छा चुनाव लड़ रहा है और आने वाली सरकार भी इंडिया गठबंधन होगी। मुरादाबाद में एक मदरसे में कथित तौर पर कक्षा 8 की छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगे जाने के मामले पर सांसद ने कहा कि वह इसकी जानकारी करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में जो भी आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए, वह प्रशासन को करनी चाहिए। सांसद ने जनता द्वारा चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में कम आने और समस्याओं पर ध्यान न देने के आरोपों के संबंध में कहा कि पार्टी और वह खुद निरंतर यहां सक्रिय हैं।
विज्ञापन

वहीं सपा सांसद अक्षय यादव का जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, युवा सपा नेता आदर्श यादव धन्नू, सोनू बघेल, नीरज यादव, राजकुमार राठौर सहित अन्य नेताओं ने बजनी माला पहनाई। सपा महानगर महासचिव कमलेश यादव के नेतृत्व में 39 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान पूर्व एमएलसी डा. दिलीप यादव, जगमोहन यादव, मीना राजपूत, खालिद नसीर,मुकेश कुमार टीटू, रघुराज सविता, डीपी यादव, महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed