फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bjp,sp,jila panchayat,DR dileep yadav,DP Yadav,harshita singh,harshita singh firozabad,firozabad district headquarter

सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को अध्यक्ष हर्षिता सिंह ने दिलाई शपथ, रही गहमागहमी

Wed, 04 Aug 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
bjp,sp,jila panchayat,DR dileep yadav,DP Yadav,harshita singh,harshita singh firozabad,firozabad  district headquarter
जिला पंचायत कार्यालय में सपा समर्थित सदस्यों की शपथ कराती जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिला पंचायत कार्यालय सभागार में 19 जिला पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह ने दिलाई। इस दौरान कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन अतुल प्रताप सिंह एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत देशराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह के साथ-साथ जिला पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम जिला पंचायत कार्यालय के बाहर हुआ था। इसमें सपा के साथ जाने वाले 19 जिला पंचायत सदस्यों ने शपथ ग्रहण नहीं की थी। 31 जुलाई को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला पंचायत की पहली बैठक में यह सदस्य नहीं पहुंचे थे। बुधवार को सभी जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाए जाने की पहल सपा की ओर से की गई।
विज्ञापन

सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रहीं रुचि यादव, भीमसेन कुशवाहा, रिंकी, नीलम यादव, दिनेश यादव, कविता यादव, प्रदीप यादव झब्बू, पूजा निषाद, अर्चना यादव, शशि चौहान, डॉ. राकेश यादव, मनोज यादव, राखी दिवाकर, सुनीता यादव, अशोक यादव, प्रवेश कुमारी, प्रशांत कुमार, सुशील यादव, अरुण कुमार बॉबी के साथ सपा एमएलसी डा. दिलीप यादव जिला पंचायत कार्यालय में पहुंचे। जिला पंचायत सदस्यों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह के शपथ दिलाने के बाद सभी जिला पंचायत सदस्य वापस लौट गए। सपा जिलाध्यक्ष दुर्गपाल उर्फ डीपी यादव, इंजीनियर राहुल यादव भी मौजूद रहे। इस पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत भवन में ताला लगाकर शपथ पर सवाल
जिला पंचायत भवन में जैसे ही सपा समर्थित सदस्य अंदर प्रवेश किए, उसके बाद पूरे पंचायत भवन में फोर्स तैनात कर दी गई। वहीं अंदर से गेट पर ताला लगा दिया गया। करीब दो घंटे तक किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। सपा नेता राहुल यादव का कहना है कि आखिर सुरक्षा व ताला लगाकर शपथ क्यों कराई गई, इसका जवाब जिला प्रशासन व भाजपा के नेता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed