{"_id":"578912924f1c1bb17b13de7e","slug":"bjp-siege-to-police-stations-protesting-against-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने थानों का किया घेराव, सपा के खिलाफ नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने थानों का किया घेराव, सपा के खिलाफ नारेबाजी
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने थाना घेराव के बाद ज्ञापन सौंपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बढ़ते अपराध और अराजकता के विरोध में भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को थाना लाइनपार, मक्खनपुर, सिरसागंज और जसराना थाने का घेराव किया।
थाना लाइनपार का घेराव महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। भाजपाई थाने के मुख्य गेट के सामने जमीन पर बैठ गए। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा। वह थाने और चौकियाें के चक्कर काटने को विवश हैं। महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने कहा कि पुलिस अपराधियों के आगे हथियार डाल चुकी है। पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बोहरे, सुनील शर्मा ने कहा कि सपा सरकार से जनता को कोई लाभ नहीं हैं। अंत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसओ जीसी तिवारी को सौंपा। शिवमोहन श्रोत्रिय, श्याम सिंह यादव, रामनरेश कटारा, पवन दीक्षित, सत्यवीर गुप्ता, प्रमोद राजपूत, केके गांधी, निकुंज शुक्ला आदि थे। इधर थाना मक्खनपुर का घेराव भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल वर्मा के नेतृत्व में किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, डा. लक्ष्मी नरायन यादव, पूर्व विधायक रामकिशन ददाजू, रामकैलाश यादव, प्रेम सिंह वर्मा, उमा दुबे, गौरव बघेल, राजीव गुप्ता आदि थे।
वहीं सिरसागंज थाने के समाने शिव मंदिर में पूर्व मंत्री जयवीर सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। डा.चंद्रसेन जादौन, अविनाश सिंह, लारा यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी, ईजी. अतुल प्रताप सिंह ने कहा कि सपा के विधायक और मंत्री ही जनता की जमीनों पर कब्जा करने का काम कर रहे हैं। उन्होेंने सपा के एक मंत्री का वीडियो भी सभा में दिखाया, जिसमें मंत्री कह रहे हैं कि समाजवादी पार्टी देशद्रोहियों और दंगा करने वालों के साथ है। आनंद सिंह, सोनी प्रधान, सोनी शिवहरे, आदेश पोरवाल, डा.शोभित सिंह, भोले सिंह, रामप्रकाश अग्रवाल, अवधेश, रिंकू राना रहे।
जसराना में सुबोध यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर किया गया। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन कोतवाल को दिया। मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल, भाजपा नेता प्रवीण यादव शास्त्री, जिला महामंत्री राजीव गुप्ता, मानवेंद्र प्रताप सिंह, डा. सत्यपाल सिंह राजपूत, विशेष यादव आदि ने प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। अध्यक्षता पूरन सिंह एवं संचालन मुनेंद्र चौहान ने किया। जिला महामंत्री राजीव गुप्ता, प्रवीण यादव, सुबोध यादव, पुलकित यादव, मानवेंद्र प्रताप सिंह आदि थे।