फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP's rhetoric will no longer work - Upendra Singh

भाजपा की जुमेलबाजी अब नहीं चलेगी-उपेंद्र सिंह

Fri, 29 Oct 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP's rhetoric will no longer work - Upendra Singh
फिरोजाबाद। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आम लोगों के बीच जाकर उनके दु:ख-दर्द को समझने का काम कर रही है। इससे सत्तापक्ष की नींद उड़ गई है। कांग्रेस घोषणापत्र में किए गए आठ वचनों को हर हाल में पूरा करेगी। भाजपा की जुमलेबाजी अब नहीं चलेगी। वह शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय घर संसार पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश महासचिव अनिल यादव एवं आशुतोष दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने के साथ पार्टी में हर व्यक्ति का सम्मान होगा। उन्होंने 31 अक्तूबर को आगरा आ रही प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। पूर्व प्रदेश महासचिव धर्म सिंह यादव एडवोकेट, जिला प्रवक्ता मनोज भटेले, शशि शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रतिमा पाल, जिला उपाध्यक्ष कमलेश जैन, विपिन धारिया, दुष्यंत कुमार धनगर, दाऊद खान, क्षेत्रपाल सिंह यादव, जिला महासचिव चंद्रकांत यादव, महिला जिला अध्यक्ष योगेश दिवाकर, जिला सचिव जगदीश वाल्मीकि, अजय कुमार शर्मा, शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय कश्मीरी गेट पर भी बैठक आहूत की गई। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग, महानगर अध्यक्ष साजिग बेग, नरुल हुदा लाला राइन गांधी आदि ने बैठक कर रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed