फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP's MLA reached Homgards' protest

होमगार्डों के प्रदर्शन में पहुंचे भाजपा विधायक

Thu, 04 Aug 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Thu, 04 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP's MLA reached Homgards' protest
होमगार्डों के प्रदर्शन में पहुंचे भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला
होमगार्डों ने मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार चौथे दिन करते हुए मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हमारी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। ड्यूटी पूरी और मानदेय बेलदारों से कम ऐसा कैसे संभव होगा। हमें 12 माह की ड्यूटी दी जाए। प्रदर्शन स्थल पर भाजपा के नगर विधायक मनीष असीजा पहुंचे। उन्होंने अपनी ओर से सहयोग का भरोसा दिया। उनकी बात को शासन में रखने का भरोसा दिया।  
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश होमगार्डस अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर जला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सौखीलाल सेंगर ने कहा कि होमगार्डों की जायज मांगों के प्रति शासन गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि चार दिन की कामबंद हड़ताल के बाबजूद अभी तक शासन ने कोई सुधि नहीं ली है। शासन एवं प्रशासन को चाहिए कि हमें 12 माह की ड्यूटी दे ताकि परिवार का पालन पोषण कर सकें। जितेंद्र सिंह ने कहा कि मानदेय भी बेलदार के बराबर मिलता है। थानों में चपरासी से ज्यादा खराब व्यवहार किया जाता है। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को हमारी जायज मांगों की ओर ध्यान देना चाहिए। नगर विधायक मनीष असीजा भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि होमगार्ड साथियों की मांग जायज है। हम आपके साथ हैं। उन्होंने होमगार्डों की समस्या को शासन स्तर पर उठाने का भरोसा दिया। भाजपा नेता सुनील शर्मा ने कहा कि जायज हक मिलना चाहिए। पंजाब,हरियाणा के साथ दिल्ली में जो होमगार्डों को मानदेय मिल रहा है वही मिलना चाहिए। प्रदर्शन में मुख्यरूप से श्यामवीर वर्मा, संजय कुमार,रामनरेश यादव, अवनीश कुमार,रामनरायन, सुमित यादव, विजय कुमार, देवलाल, प्रदीप शर्मा, पप्पू, कुंमर पाल सिंह, बलवीर सिंह सहित काफी होमगार्ड शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed