फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP protests against the SP government

भाजपा का सपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 12 Aug 2016 12:07 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 12 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
BJP protests against the SP government
भाजपा का सपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
‘बेटियों के सम्मान में भाजपा मैदान में’ नारा देते हुए भाजपा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि सपा शासन में अपराधी बेखौफ हैं। हाईवे पर सरेआम बहनों, बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ किया जा रहा है। 2012 में बलात्कार की घटनाएं 1963 थीं लेकिन 2013 में यह संख्या 3050 और  2014 में 3467 हो गई। छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं। अधिकांश मामलों की रिपोर्ट तक थानों में दर्ज नहीं होती। पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में साढ़े चार मुख्यमंत्री हो गए हैं। अधिकारी किसी की सुनते नहीं सिर्फ माफियाओं का राज चल रहा है। प्रदेश की जनता भगाने का काम करेगी। पूर्व विधायक रामकिशन ददाजू ने कहा कि अन्याय के खिलाफ भाजपा आंदोलन करेगी। पूर्व विधायक शिव सिंह चक ने कहा सपा शासन में युवाओं को न बेरोजगारी भत्ता मिला न गरीबों को रोजगार और बेटियों को कन्या विद्या धन तक नहीं मिला। डा. लक्ष्मी नरायन यादव ने सपा शासन में बिजली के लिए जनता तरस रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन मिश्रा ने कहा कि जनता जन विरोधी सरकार को सबक सिखाएगी। राजेंद्र प्रसाद बोहरे ने कहा कि सपा शासन में व्यापारी वर्ग भी सुरक्षित नहीं हैं। महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने कहा कि आए दिन लूट और चौथ वसूली की घटनाएं हो रहीं हैं। अंत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव को सौंपा गया। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, महेश राजपूत, शिवमोहन श्रोत्रिय, प्रेमवीर सविता, मानवेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रसेन जादौन, दुष्यंत जादौन, अनिल भारद्वाज, सत्यवीर गुप्ता, सुनील शर्मा, भाजयुमो के जिला संयोजक देवेश भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष यतेंद्र चक पिंकी, रामनरेश कटारा, वृंदावन लाल गुप्ता, सौरभ गर्ग, केके जाटव, महेश पूरन, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, अजय गुप्ता, महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन संजय मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed