फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP on the foundation plaque breaking fury

शिलान्यास पट्टिका तोड़े जाने पर भाजपाइयों में रोष

Mon, 10 Aug 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 10 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP on the foundation plaque breaking fury
टूंडला। सोमवार सुबह भाजपा के विधायक की निधि से हुए विद्युतीकरण की शिलान्यास पट्टिका को उखाड़े जाने पर भाजपाइयों ने जमकर हंगामा काटा। जानकारी होने पर पहुंचे नायब तहसीलदार व पुलिस ने उन्हें फिर से पट्टिका लगाए जाने का आश्वासन दिया जब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

 विदित हो कि वर्ष 2001 में भारतीय जनता पार्टी से विधायक रहे शिवसिंह चक ने नगर के मुुख्य वीआईपी मार्ग दीपा का चौराहे से सुभाष चौराहे तक विद्युत लाइन को सड़क किनारे से मध्य में डिवाइडर पर लाने के लिए शिनान्यास पट्टिका लगाई थी। चक ने विधायक निधि से नगर में डिवाइडर बनवाते हुए विद्युत लाइन को  बीच में कराने का कार्य कराया था। तभी से उक्त पट्टिका विद्युत कार्यालय पर लगी हुई थी। सोमवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने 15 साल पूर्व लगी पट्टिका को कूड़े में पड़े देखा तो उनमें रोष छा गया। कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि विद्युत अधिकारी सपा मानसिकता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जानबूझकर पट्टिका को उखाड़कर कूड़े में फेंक दिया है। वहीं एसडीएओ अनिल कुमार शर्मा ने उनके आरोपों को निराधार बताया है। शर्मा का कहना है कि विद्युत कार्यालय पर निर्माण कार्य के चलते पट्टिका को हटाया गया था, जिसे खंभा निर्माण के साथ ही लगाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को गलत फहमी हो गई थी। हंगामा कर रहे संजय चक, रामतीर्थ चक, महेश बघेल, सोम शर्मा, आशीष चक, सोनू पंडित, कमलसिंह, सुनील चक, नरेंद्र सिंह, सोनू सिंह आदि को पुलिस और नायब तहसीलदार ने पहुंच कर समझाया इसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन


पट्टिका तोड़े जाने की शिकायत मिली थी। मौके पर नायब तहसीलदार व पुलिस को भेजा गया था। पट्टिका सुरक्षित है। निर्माण कार्य के साथ ही पट्टिका को लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एसके सिंह, उपजिलाधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed