{"_id":"582377b84f1c1ba16fb38f9d","slug":"bjp-members-shouted-in-toll-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों का टोल टैक्स पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों का टोल टैक्स पर हंगामा
Amar Ujala
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में आयोजित भाजपा की बृज क्षेत्र बैठक से लौट रहे भाजपा नेताओं का टूंडला टोल टैक्स पर शाम करीब सात बजे विवाद हो गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आदेश के बाद गुरुवार शाम तक इस टोल को फ्री नहीं किया गया था। भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, युवा मोर्चा संयोजक अंकित तिवारी, शिव मोहन श्रोतीय आदि अलीगढ़ बैठक से लौट रहे थे। शाम सात बजे टोल टैक्स पर टोल की वसूली हो रही थी। उनकी गाड़ी भी रोक ली गई। इस पर भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री का टोल फ्री होने का आदेश का हवाला देते हुए हंगामा शुरू कर दिया। टूंडला थाने से फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने टोल को बंद करा दिया।
विज्ञापन