फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP members of Matsena met the Metropolitan President

Firozabad News: महानगर अध्यक्ष से मिले मटसेना के भाजपाई

Thu, 02 Jan 2025 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 02 Jan 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
BJP members of Matsena met the Metropolitan President
फिरोजाबाद। मटसेना मंडल अध्यक्ष बनाने में जिले के नेताओं की ओर से की गई धांधली का मामला प्रदेश के नेताओं तक जा पहुंचा है। वहीं जिले के भाजपाई किसी तरह मामले को साधने में जुटे हैं। बृहस्पतिवार को भाजपा के मटसेना मंडल के एक दर्जन से अधिक नेता व मंडल अध्यक्ष के दावेदारों ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने आए लोगों को आश्वासन दिया कि कार्रवाई की जाएगी। भाजपा के मटसेना मंडल से घोषित हुए भारत सिंह वर्मा के नाम को लेकर जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश राजपूत समेत कई लोग उनका खुलकर विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि इस तरह का फर्जीवाड़ा भाजपा में आज तक नहीं हुआ। यह भी आरोप है कि अब उम्र छिपाने के लिए फर्जी आईडी कार्ड का सहारा लिया जा रहा है। उनकी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मार्कशीट से उसका मिलान करना चाहिए। जबकि उन्होंने खुद ही कुछ दिन पहले फेसबुक पर खुद को दक्षिण मंडल से ही पन्ना प्रमुख बनने की पोस्ट डाली थी, जो सार्वजनिक है।
विज्ञापन

जिले के सभी नेता जानते हैं कि वह दक्षिण मंडल का रहने वाले हैं। फिर आखिर मटसेना मंडल से उसका नाम किन शर्तों के साथ भेजा गया। भाजपा के एक चर्चित महामंत्री जो डेढ़ साल पहले ऑडियो वायरल के मामले में पार्टी में कठघरे में आए थे, वह उसके बचाव में आ गए हैं। बृहस्पतिवार दोपहर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार से मुकेश राजपूत, दीपक, धर्मवीर प्रजापति, नरेंद्र शर्मा, लोकेंद्र निषाद, दीपेंद्र गुर्जर, आकाश गर्ग, राहुल शर्मा, अंकुश दुबे आदि मिले। मुकेश राजपूत ने बताया कि भारत सिंह के सभी दस्तावेज महानगर अध्यक्ष को सौंपे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। कहा कि इस मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed