फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP leader Maya Devi again won election of Eka Nagar Panchayat President in Firozabad

Nikay Chunav Result: सपा को शिकस्त देकर भाजपा की माया देवी के सिर दोबारा सजा एका नगर पंचायत अध्यक्ष का ताज

Sat, 13 May 2023 05:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 May 2023 05:48 PM IST
सार

Nikay Chunav Result: फिरोजाबाद में सपा को शिकस्त देकर भाजपा की माया देवी के सिर दोबारा एका नगर पंचायत अध्यक्ष का ताज सजा है। इससे उनके समर्थकों में खुशी है। 
 

विज्ञापन
BJP leader Maya Devi again won election of Eka Nagar Panchayat President in Firozabad
भाजपा की माया देवी के सिर दोबारा सजा एका नगर पंचायत अध्यक्ष का ताज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के एका नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं सभासद पद के मतों की गिनती जसराना के लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हुई। मतगणना के दौरान भाजपा की मायादेवी सागर ने सपा की रेखादेवी को 705 मतों से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन


लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में एका नगर पंचायत के लिए चार चरणों में मतगणना संपन्न हुई। मतगणना के दौरान भाजपा की मायादेवी सागर को 5644 मत प्राप्त हुए। वहीं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रेखा देवी को 4939 मत प्राप्त हो सके। 705 अधिक मत प्राप्त होने पर चुनाव अधिकारी एवं तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह ने विजयी घोषित करते हुए उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया। 
विज्ञापन

प्राथमिकता के आधार पर कराएंगे बचे हुए काम 

वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में मौजूद मंजू देवी को 1008 एवं शशिकला को 966 मत प्राप्त हुए। जीत का प्रमाणपत्र लेने के बाद एका की नगर पंचायत अध्यक्ष माया देवी सागर ने कहा उनके कार्यकाल में काफी विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा जिन क्षेत्रों में कार्य नहीं हो पाए हैं उनमें प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में पहली बार मिली था जीत

नगर पंचायत का गठन होने के बाद 2017 में पहली बार नगर पंचायत के चुनाव कराए गए थे। उसमें भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मायादेवी सागर को जीत मिली थी। एक बार फिर एससी महिला हुई और भाजपा ने भरोसा जताया तो मायादेवी सागर ने सीट जीतकर भाजपा की झोली में डाल दी।

एका से जीते सभासद

जसराना के वार्ड संख्या-एक से सत्यवती, वार्ड संख्या दो से अभिषेक, वार्ड संख्या तीन से दिनेश कुमार, वार्ड संख्या चार से विपिन कुमार, वार्ड संख्या पांच से उर्मिला, वार्ड संख्या छह से रेशमा देवी, वार्ड संख्या सात से सावित्री देवी, वार्ड संख्या आठ से सौदान सिंह, वार्ड संख्या नौ से वीनेश, वार्ड संख्या ग्यारह से मीना, वार्ड संख्या बारह से धर्मेंद्र कुमार, वार्ड संख्या तेरह से विनोद कुमार, वार्ड संख्या चौदह से ज्योति, वार्ड संख्या पंद्रह से ओमकार को जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed