{"_id":"6978cbfcb7f5a85aaf0f5e0b","slug":"bjp-leader-from-firozabad-resigned-from-her-post-in-protest-against-ugc-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी के नए कानून का विरोध: भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री का इस्तीफा, कहा- बच्चों को गुलाम बनाने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी के नए कानून का विरोध: भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री का इस्तीफा, कहा- बच्चों को गुलाम बनाने की साजिश
Tue, 27 Jan 2026 08:01 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 27 Jan 2026 08:01 PM IST
सार
यूजीसी के नए कानून का भाजपा में विरोध शुरू हो गया है। फिरोजाबाद में भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस दाैरान उन्होंने पार्टी के शीष नेतृत्व पर भी तीखा प्रहार किया।
विज्ञापन
भाजपा नेत्री शशि तोमर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री शशि तोमर ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा देकर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूजीसी के नए कानून के विरोध में उन्होंने अपने इस्तीफे का एलान किया।
मंगलवार को शशि तोमर ने अपना इस्तीफा सोशल मीडिया पर डालकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी। उन्होंने यूजीसी कानून को सवर्ण समाज के बच्चों के विरुद्ध एक षड्यंत्र करार देते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा प्रहार किया। आरोप लगाया कि इस कानून के माध्यम से आजाद भारत में एक विशिष्ट समाज के बच्चों को गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है।
अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए शशि तोमर ने बताया कि वह भाजपा की चार बार की सक्रिय सदस्य रही हैं और पूर्व में निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन में मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पदाधिकारी के रूप में भी कार्य किया है। कहा कि वह इस कानून का पूर्ण बहिष्कार करती हैं।
विज्ञापन
भाजपा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता पोरवाल ने बताया कि व्हाट्सएप पर शशि तोमर द्वारा इस्तीफे का एलान किया गया है। उनका इस्तीफा अभी अधिकारिक रूप से मेरे पास नहीं आया है। आने के बाद उस पर विचार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-Bank Strike: आगरा में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, संजय प्लेस में जोरदार प्रदर्शन...फाइव डे वर्किंग की मांग