फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   All India Bank Strike on 27 January Bank Employees Protest for Five Day Work Week

Bank Strike: आगरा में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, संजय प्लेस में जोरदार प्रदर्शन...फाइव डे वर्किंग की मांग

Tue, 27 Jan 2026 02:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Jan 2026 02:15 PM IST
सार

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल रही। इस दौरान आगरा के संजय प्लेस में जोरदार प्रदर्शन किया गया। 

विज्ञापन
All India Bank Strike on 27 January Bank Employees Protest for Five Day Work Week
बैंक हड़ताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर अखिल भारतीय बैंक हड़ताल की गई।  यह हड़ताल सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र, विदेशी, क्षेत्रीय ग्रामीण एवं सहकारी बैंकों में लागू रही।
विज्ञापन


हड़ताल के चलते बैंक कर्मचारी एवं अधिकारियों ने बड़े स्तर पर संजय प्लेस स्थित एलआईसी बिल्डिंग पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या बल में बैंक कर्मचारी मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में पांच दिवसीय बैंकिंग को लागू करने का आवाहन किया। 
विज्ञापन


आईबॉक के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अंकित सहगल ने स्पष्ट किया कि यह हड़ताल बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों की लंबित मांगों को लेकर की गई है। प्रमुख मांगों में बैंकिंग उद्योग में 5-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना, सभी शनिवारों को अवकाश घोषित करना तथा कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यभार को कम करना शामिल है।यूएफबीयू आगरा संचालक गजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार सार्वजनिक बैंकों को कमजोर कर इसके जनहितकारी उद्देश्य को समाप्त करना चाहती है। समस्त बैंकर्स एवं जनता को भी एकजुट होकर इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन







उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में हुए द्विपक्षीय समझौतों तथा 7 दिसंबर 2023 को हुए समझौते के अनुसार 5-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किए जाने की सिफारिश पहले ही की जा चुकी है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। वर्तमान में सप्ताह के दूसरे एवं चौथे शनिवार को बैंक बंद होते हैं परंतु आईबीए से हुए समझौते के अनुसार हर शनिवार को बैंक बंद होने थे। समझौता हुए लम्बा समय हो गया परंतु सरकार ने क्रियान्वन की ओर कोई कदम नहीं उठाया।


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन जनता के विरुद्ध नहीं, बल्कि बैंकिंग क्षेत्र में हो रहे भेदभाव और कर्मचारियों की उपेक्षा के खिलाफ है। यूनियनों ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए किसी भी असुविधा के लिए खेद भी प्रकट किया है। प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से पंकज शर्मा, शैलेन्द्र झा, होशियार सिंह आदि ने सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed