{"_id":"61b244455bc651219c0da313","slug":"bjp-is-the-party-of-sarva-samaj-keshav-firozabad-news-agr517363416","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व समाज की पार्टी है भाजपा : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व समाज की पार्टी है भाजपा : केशव
विज्ञापन
सर्व समाज की पार्टी है भाजपा : केशव
सिरसागंज(फिरोजाबाद)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद जिले को 661 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके साथ 2017 में गुंडों की भीड़ दिखती थी। मोदी, योगी की सरकार को डबल इंजन की सरकार बताते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि 100 में 60 हमारा, 40 में बंटवारा और उसमें भी हमारा।
गिरधारी इंटर कॉलेज के मैदान में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 453 करोड़ की लागत के 66 कार्यों का लोकार्पण एवं 208 करोड़ की 77 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि फिरोजाबाद की जनता ने लोकसभा चुनाव में बड़े-बड़े दिग्गजों को धूल चटाकर डॉ. चंद्रसेन जादौन को सांसद बनाने का काम किया था। भाजपा किसी परिवार या समाज की पार्टी नहीं है, बल्कि यह सर्व समाज की पार्टी है। जनता की तरफ इशारा करते हुए कहा कि 2017 में यदि सपा की सरकार को चुना होता तो अराजकता होती। यदि अखिलेश यादव भीड़ की बात करते हैं तो ऐसी भीड़ 2017 में होती थी, लेकिन गुंडों की भीड़ होने से कुछ होने वाला नहीं है। देश के 125 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई, लेकिन सपा मुखिया इसे भाजपा की वैक्सीन बताते थे। उनके पिताजी ने वैक्सीन लगवा ली तो चुप्पी साध गए। उन्होंने कहा कि सौ मतदाताओं में 60 हमारे है, जबकि अन्य 40 में बंटवारा है। भाजपा प्रदेश में 300 से अधिक एवं फिरोजाबाद की पांचों सीटें जीतेगी।
चुनाव बाद कुछ नेताओं का विदेश में होगा ठिकाना
भीड़ से कहा कि आप हनुमान जी की तरह शक्तिशाली हो, 403 सीट भी जीत सकते हो। चुनाव के बाद कुछ नेताओं का ठिकाना विदेश में होगा। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने धारा 370 को धराशायी किया। प्रदेश सरकार ने अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन के साथ रसोई का अन्य सामान देने का वादा पूरा करने का काम किया है।
विज्ञापन
इन्होंने किया स्वागत
व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, सांसद डॉ. चंद्रसैन जादौन, पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह, विधायक मनीष असीजा, टूंडला प्रेमपाल धनगर, जसराना, रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, शिकोहाबाद मुकेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी, सिरसागंज चेयरमैन सोनी शिवहरे, अतुल प्रताप सिंह, डॉ. एसपी लहरी ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह और अतुल प्रताप सिंह ने उपमुख्यमंत्री को राममंदिर का स्तंभ भेंट किया।
इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
नारखी में नगला भाऊ से बच्चू बाबा आश्रम तक सड़क निर्माण, शिकोहाबाद भोगांव मार्ग 4 लेन चौड़ीकरण, शिकोहाबाद प्रतापपुर लभौआ से तारामई तक सड़क निर्माण, जैन मंदिर चंद्रवार से भैसावाट मालीपट्टी तक सड़क निर्माण, अरांव पैगू मार्ग से नगला नरैनी तक सीसी मार्ग निर्माण, रेलवे फाटक कोरारा से रामनगर तक सड़क का नवीनीकरण के साथ 66 मार्गों से अधिक नए मार्गों का नवनिर्माण और नवीनीकरण के कार्य का लोकार्पण किया।
इनका हुआ शिलान्यास
आसफाबाद तिराहे बच्चू बाबा आश्रम तक बाईपास मार्ग की इंटरलॉकिंग, फिरोजाबाद कोटला मार्ग का चार लेन चौड़ीकरण, जलालपुर चंद्रवार से करकौली संपर्क मार्ग निर्माण, सिकहरा से बेहडवाली माता के मंदिर तक मार्ग का निर्माण, जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज से मैनपुरी मार्ग का चौड़ीकरण, सिरसागंज अरांव मार्ग का चौड़ीकरण शिकोहाबाद बटेश्वर बाह मार्ग का नवीनीकरण के साथ 77 अन्य जनपद के मार्गों का नवीनीकरण और चौड़ीकरण के विकास कार्यों का शिलान्यास उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा बटन दबाकर किया गया। वहीं सभा का संचालन कर रहे अविनाश सिंह भोले ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।
मंच पर उमड़ी पदाधिकारियों की भीड़
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के स्वागत के लिए ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, अनुजेश प्रताप सिंह, प्रभारी राहुल चतुर्वेदी, जिला महामंत्री दीपक चौधरी, रामकैलाश यादव, अवधेश पाठक, राजीव पचौरी, शशिकाल यादव, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, डॉ. एसपी लहरी, भाजयुमों जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, पार्षद अजय गुप्ता, राजीव राजपूत, देवेंद्र कुमार पीटर, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश राजपूत, डॉ. लक्ष्मीनारायन यादव, केशव गुप्ता, लारा यादव आदि उपस्थित रहे।