फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP government in 17 states 'hard work of workers'

‘कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी 17 राज्यों में भाजपा सरकार’

Wed, 12 Apr 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 12 Apr 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
BJP government in 17 states 'hard work of workers'
कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, हरियाणा और छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी डा. अनिल जैन ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण उत्तर प्रदेश सहित देश के17 राज्यों में भाजपा की सरकार है। सत्ता में आने के साथ हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ी है। 2019 के लोकसभा के चुनाव के लिए बूथ को मजबूत करने की अभी से जुटना होगा। इस दौरान केंद्र सरकार की जनधन, डिजिधन, उज्ज्वला योजना के साथ भीम एप की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पालीवाल ऑडिटोरियम सभागार में आयोजित कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में डा. जैन ने कहा 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी जिन लोकसभा सीटों को हारी थी, वहां 14 अप्रैल तक कार्यक्रम करने का फैसला लिया गया है। कहा कि प्रदेश में अभूतपूर्व जीत का श्रेय इन्हीं कार्यकर्ताओं को जाता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में चार सौ से अधिक सीट जीतनी हैं। जनसंघ की स्थापना 1951 में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने की थी। उनके संदेश को समझने तथा गरीबों तक पहुंचाने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने किया है। गरीबों के हित के लिए 90 योजनाएं शुरू कीं। इनमें जनधन, डिजिधन, उज्ज्वला योजना, स्वच्छता अभियान आदि प्रमुख हैं। उन्होंने भीम एप के प्रचार करने पर जोर भी दिया। उन्होंने कहा कि जाधव जैसे सैन्य कर्मी को बचाने के लिए भाजपा हरसंभव प्रयास करेगी। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि जातियों की राजनीति करने वाले कार्यकर्ताओं की मेहनत को नजरअंदाज कर ईवीएम की खामियां गिना रहे हैं। हम इनके शासन के भ्रष्टाचार उजागर करने का काम करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने कहा जिले की सिरसागंज विधानसभा सीट जिला पंचायत के भ्रष्टाचार के कारण हार गए। 28 करोड़ रुपये मनमाने ढंग से खर्च किए गए। जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, जिला प्रभारी पंकज गुप्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीनरायन यादव ने विचार व्यक्त किए। महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता आभार व्यक्त किया। पूर्व जिलाध्यक्ष नानक चंद्र अग्रवाल, अरविंद पचौरी, सुनील टंडन, शिवमोहन श्रोत्रिय, सुनील शर्मा, अरविंद भारद्वाज, प्रेमवीर सविता, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, देवेश भारद्वाज, श्रीनिवास शर्मा, प्रमोद राजपूत, सत्यवीर गुप्ता, शिवचरन भारती, आनंद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, रामखिलाड़ी वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत किया, सेल्फी ली..
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डा.अनिल कुमार जैन का लोकेश गुप्ता, देवेश भारद्वाज ने वजनी माला एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। शिवचरन भारती ने पगड़ी पहनाई। युवाओं ने राष्ट्रीय महामंत्री के साथ सेल्फी भी ली। दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका सरला दीक्षित ने लाइसेंस रिन्यूअल नहीं होने की शिकायत की। पार्टी के महानगर कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल के आवास पर भी महामंत्री गए। उनका यहां भी स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed