फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP declared candidates for all the five assembly constituencies of the district

भाजपा ने जिले की पांचों विधानसभा के प्रत्याशी किए घोषित

Sat, 22 Jan 2022 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP declared candidates for all the five assembly constituencies of the district
भाजपा ने जिले की पांचों विधानसभा के प्रत्याशी किए घोषित
विज्ञापन

फिरोजाबाद। भाजपा ने शुक्रवार शाम जिले की पांचों विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पार्टी ने फिरोजाबाद से मनीष असीजा, टूंडला से प्रेमपाल धनगर, जसराना से मानवेंद्र, सिरसागंज से हरिओम और शिकोहाबाद से पूर्व विधायक ओमप्रकाश को प्रत्याशी बनाया है। वहीं बसपा एवं सपा अभी सभी सीटों के प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से जिले के प्रत्याशियों की जारी सूची के मुताबिक पार्टी ने टूंडला विधानसभा से उपचुनाव जीते प्रेमपाल धनगर को दोबारा प्रत्याशी बनाया है वहीं फिरोजाबाद शहर सीट से दो बार विधायक रहे मनीष असीजा को तीसरी बार पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। जिले की जसराना से विधानसभा से भाजपा विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी का टिकट काटकर यहां पार्टी जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

मानवेंद्र प्रताप सिंह जसराना विधानसभा सीट से प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। जिले की सिरसागंज विधानसभा से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी एवं सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हरिओम यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं शिकोहाबाद विधानसभा से पूर्व वनमंत्री रहे रघुवर दयाल वर्मा के पौत्र एवं सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा (निषाद) को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा का हर किसी को इंतजार था। मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed