फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP came from Uttar Pradesh in 2014, will go from here in 2024

Firozabad News: उत्तर प्रदेश से 2014 में आई थी भाजपा, 2024 में यहीं से जाएगी

Mon, 19 Jun 2023 12:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 19 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
BJP came from Uttar Pradesh in 2014, will go from here in 2024
टूंडला। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सुरक्षा की जिम्मेदार पुलिस ही चांदी चोरी व वसूली में लगी है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। पिछड़ों, दलितों व मुस्लिमों के साथ भेदभाव हो रहा है। किसान परेशान है। 2024 में भाजपा सरकार का जाना तय है। आगरा हाईवे पर न्यू सत्कार होटल में सपा मुखिया अखिलेश यादव पत्रकारों से वार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर बरसे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा शासन में चलाईं एंबुलेंस की हालत खस्ता है। अस्पतालों की हालत खराब है। डाक्टरों व दवाओं का अभाव है। बलिया में गर्मी से मौतों पर उन्होंने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले छह साल में एक भी जिला अस्पताल नहीं बनाया। नैवेली लिग्नाइट प्लांट, पनकी का पावर प्लांट शुरू नहीं हुआ। सरकार बिजली उपलब्ध नहीं करा पा रही। ये जिम्मेदारियां मुख्यमंत्री की थीं, लेकिन मंत्री पर थोपा जा रहा है।
विज्ञापन


बोले वर्ष 2014 में भाजपा की केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश से आई थी, अब 2024 में यहीं से जाएगी। कहा एनसीआरबी का आंकड़ा देखने से पता चलता है कि सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं और बेटियां भाजपा सरकार में हैं। भाजपा के नेता स्वयं थाने में घुसकर अपहरणकर्ताओं को बचाने आएंगे। झूठे मुकदमे, नाम बढ़ाना, नाम घटाना, वसूली यही हो रहा है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े प्रदेश में कार्यवाहक डीजीपी है यह सोचने वाली बात है। किसानों को एमएसपी जो मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिल रही। बृजभूषण के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा वालों को सोचना चाहिए कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं और बेटियों के साथ क्यों नहीं खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed