फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Billionaire Akshay Yadav's wife Richa earns more than him

Firozabad News: अरबपति अक्षय यादव से अधिक कमाती हैं उनकी पत्नी रिचा

Tue, 16 Apr 2024 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 16 Apr 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Billionaire Akshay Yadav's wife Richa earns more than him
फिरोजाबाद। सपा प्रत्याशी अक्षय यादव खुद करोड़ों के मालिक हैं, तो उनकी पत्नी रिचा यादव पर संपत्ति की कमी नहीं है। जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपे शपथ पत्र पर नजर डालें तो उनकी पत्नी की आय उनसे वर्ष 2022-23 में अधिक है। एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से बीबीए उत्तीर्ण की हैं। इतनी संपत्ति होने के बाद वह करोड़ों के देनदार भी हैं। पूर्व सांसद अक्षय यादव की वित्तीय वर्ष 2018-19 में सालाना आय 77 लाख 74 हजार 661 रुपये थी। वर्ष 2019-20, 2020-21, 2021-22 में इसके सापेक्ष कम रही। 2022-23 में बढ़कर 2.05 करोड़ रुपये पहुंच गई। पूर्व सांसद की पत्नी की आय 2018-19 में मात्र 19.72 लाख थी। इनकी आय 2019-20 में बढ़कर 51.14 लाख पर पहुंच गई थी। हालांकि फिर आय में लगातार दो वित्तीय वर्ष में कम रही। वर्ष 2022-23 में आय अक्षय यादव से बढ़कर 2.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। पूर्व सांसद के पास 15 लाख 42,250 की नकदी एवं पत्नी के पास में 91822 रुपये हैं। अक्षय यादव के विभिन्न खातों में 19 लाख 52 हजार 844 रुपये तथा विभिन्न कंपनियों में 6.09 करोड़ रुपये का निवेश भी कर रखा है।
विज्ञापन

उनके पास 44.56 लाख रुपये कीमत की फॉर्च्यूनर सिग्मा कार है। एक पिस्टल एवं एक रायफल भी है। तीन लाख कीमत के जेवरात हैं तो पत्नी के पास 52 लाख रुपये के जेवरात हैं। उनकी अन्य संपत्तियों को जोड़ें तो पूर्व सांसद पर 24.31 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति तो पत्नी के पास में कुल अचल संपत्ति 7.53 करोड़ रुपये की है। अचल संपत्ति में अक्षय के पास 52.36 करोड़ रुपये की कृषि संपत्ति है तो 27.88 करोड़ के व्यवसायिक भवन। कुल अचल संपत्ति को देखें तो अक्षय के पास कुल 100.79 करोड़ की अचल संपत्ति है। पत्नी 3.78 करोड़ की अचल संपत्ति की मालकिन हैं। करोड़ों की संपत्ति के मालिक अक्षय यादव पर 8.66 करोड़ का तथा पत्नी पर 2.99 करोड़ रुपये की कर्जदार भी हैं।
विज्ञापन



अक्षय पर तीन राजनीतिक मुकदमें दर्ज
सपा प्रत्याशी अक्षय यादव पर तीन मुकदमे दर्ज हैं, तीनों राजनीति से जुड़े हैं। थाना सिरसागंज में विधानसभा चुनाव में आचार संहिता एवं कोविड में मुकदमा महामारी अधिनियम में दर्ज है। जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन के दौरान थाना मटसेना में महामारी अधिनियम तथा इसी थाने में एक मुकदमा सपा नेताओं के साथ ज्ञापन सौंपने के मामले में धारा 144 उल्लंघन का दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एलएलबी उपेंद्र सिंह राजपूत के खिलाफ दर्ज नहीं कोई मुकदमा
फिरोजाबाद। भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रत्याशी उपेंद्र सिंह राजपूत ने जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए शपथपत्र के अनुसार उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। बीएससी गणित एवं एलएलबी उत्तीर्ण उपेंद्र सिंह राजपूत वकालत करते हैं। उपेंद्र पर एक लाख की नकदी, तो पत्नी के पास में 20 हजार कैश है। अर्टिगा कार के मालिक राजपूत पर बजाज डिस्कवर बाइक भी है। उनके पास दो तोला सोना के आभूषण हैं, वहीं पत्नी पर छह तोला सोना। उपेंद्र के पास में एक रायफल एवं डबल बैरल बंदूक है। कुल 20.26 लाख रुपये की चल संपत्ति के मालिक उपेंद्र की पत्नी पर 6.96 लाख रुपये की संपत्ति है। 21 लाख कीमत की अचल संपत्ति है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed