{"_id":"617adcd02e3443094726b76f","slug":"bike-trampled-on-dahini-culvert-death-firozabad-news-agr513044956","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाहिनी पुलिया पर बाइक ने रौंदा किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाहिनी पुलिया पर बाइक ने रौंदा किशोर, मौत
विज्ञापन
शिकोहाबाद- कोतवाली परिसर में मृतक किशोर के परिजन तहरीर लिखते हुए।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। डाहिनी की पुलिया से खेल कर पैदल घर जा रहे किशोर को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में चीत्कार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नगला डहर निवासी सचिन (14) पुत्र राजेश यादव बृहस्पतिवार शाम तकरीबन चार बजे घर से डाहिनी की पुलिया की ओर खेलने गया था। शाम पांच बजे वह पैदल घर लौट रहा था। तभी आटेपुर रोड पर गांव के समीप तेज गति से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर परिजनों में चीत्कार मच गई।
परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सचिन के पिता राजेश ने बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि बाइक चालक अरविंद निवासी लाटई सिरसागंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजेश की चार संतानों में सचिन बड़ा था। भाई की मौत से छोटे भाई-बहनों के साथ मां राजश्री का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश लोडर वाहन को चला कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सचिन कक्षा पांच का छात्र था।