{"_id":"64fc76f885c43602980ce295","slug":"bike-riding-man-died-after-being-hit-by-speeding-eeco-car-in-firozabad-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: तेज रफ्तार ईको ने बाइक में टक्कर, हेड कांस्टेबल के पिता की मौत; चालक की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: तेज रफ्तार ईको ने बाइक में टक्कर, हेड कांस्टेबल के पिता की मौत; चालक की तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 09 Sep 2023 07:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Sep 2023 07:15 PM IST
सार
फिरोजाबाद में तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हेड कांस्टेबल के पिता की मौत हो गई। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हाईवे पर शनिवार की दोपहर ईको गाड़ी ने एक बाइक सवार व्यक्ति को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ईको चालक मौके से फरार हो गया। घर में खबर मिली तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
लाइनपार थाना क्षेत्र के ढोलपुरा गांव निवासी सुरवीर सिंह यादव (55 ) शनिवार की दोपहर दो बजे बाइक से उसायनी पशु हाट जा रहा था। वह राजा का ताल गांव स्थित पीतांबरा सीएनजी पंप के सामने पहुंचा था। इसी समय फिरोजाबाद की ओर से तेज गति से आ रही ईको गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- संपत्ति के लिए भाई बना हैवान: सिर पर किए इतने वार कि लगे 26 टांके, काट दिए कान; हाल देख डॉक्टर भी थर्रा गए
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ईको चालक मौके से फरार गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मृतक का पुत्र प्रदीप यादव मथुरा सदर थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। मृतक के भाई विमल कुमार ने अज्ञात ईको चालक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फरार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।