{"_id":"664f2f4908cba2c8f705bb7c","slug":"bike-riding-farmer-dies-after-being-hit-by-car-in-firozabad-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, घर से खेत जा रहा था; सड़क पार करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, घर से खेत जा रहा था; सड़क पार करते समय हुआ हादसा
Thu, 23 May 2024 06:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 23 May 2024 06:40 PM IST
सार
कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। वह घर से खेत जा रहा था। सड़क पार करते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
road accident. demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार देर रात घर से खेत जा रहे किसान को सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण परेशान परिनज को ढांढस बंधाते रहे। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
घटना मक्खनपुर थाना क्षेत्र के सांती पुल के पास की है। शेखूपुर गांव निवासी हीरालाल (36) बुधवार देर रात बाइक से खेत पर जा रहा था। रोड पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां बृहस्पतिवार को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी शिवकुमार चौहान ने बताया कि आरोपी कार सवार मौके से फरार हो गया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को शव सौंप दिया है।
विज्ञापन