फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike riding doctor dies due to vehicle collision

Firozabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार चिकित्सक की मौत

Thu, 18 Apr 2024 04:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 18 Apr 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Bike riding doctor dies due to vehicle collision
शिकोहाबाद। दुकान बंद करके घर लौट रहे प्राइवेट चिकित्सक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चिकित्सक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। थाना मटसेना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सौरामगढ़ी निवासी संतोष कुमार (33) थाना नगला खंगर क्षेत्र में प्राइवेट चिकित्सक है। जहां वह दुकान संचालित करता था। मंगलवार की देररात वह दुकान को बंद करने के बाद बाइक से अपने घर जा रहा था। जब वह थाना नसीरपुर के गांव लखनपुरा के समीप पहुंचा। तभी पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार प्राइवेट चिकित्सक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने बाइक की आरसी के आधार पर प्राइवेट चिकित्सक की शिनाख्त की। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। जिसे पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed