फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike riding attackers opened fire on young man sitting outside his house in Firozabad

Firozabad: घर के बाहर बैठे युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 26 Nov 2023 04:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Nov 2023 04:46 PM IST
सार

फिरोजाबाद में घर के बाहर बैठे युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Bike riding attackers opened fire on young man sitting outside his house in Firozabad
जसराना थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर मौजूद बिजलीघर के पास घर के सामने बैठे युवक पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना में युवक बाल-बाल बचा तो लोगों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जसराना थाना क्षेत्र के बिजलीघर के पास रहने वाला युवक दिनेश कुमार अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान झपारा निवासी सनी यादव अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से आया। दिनेश को गालियां देते हुए तमंचे से फायर कर दिया। एक के बाद एक तीन फायर होने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: 'आपने बेटा और सेना ने जांबाज अफसर खो दिया', रक्षामंत्री का संदेश लेकर पहुंचे रक्षा मंत्रालय के अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्रित हुई तो आरोपी मौके से भाग गए। वहीं दिनेश ने फायरिंग से खुद को बचाया। जानकारी मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी की। पुलिस को बताया कि पूर्व में भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। 

यह भी पढ़ेंः- UP: बलिदानी कैप्टन शुभम की मां ने मंत्री से कहा था प्रदर्शनी मत लगाओ, अब पिता का वायरल हो रहा ये बयान

इसी को लेकर सनी यादव दिनेश से खुन्नस मान रहा था। दिनेश को मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हादसे के बाद से ही दिनेश एवं उसका पूरा परिवार दहशत में हैं। पीड़ित ने कोतवाली में सनी और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed