फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike riders teacher looted 20 thousand rupees

बाइक सवारों ने शिक्षिका से 20 हजार रुपये लूटे

Wed, 03 Feb 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 03 Feb 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bike riders teacher looted 20 thousand rupees
 बाइक सवार दो बदमाशों ने बुधवार को एटा चौराहे के पास शिक्षिका से 20 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। सूचना पर एएसपी ग्रामीण संजय यादव, सीओ श्यामकांत पहुंच गए। बदमाशों की तलाश की गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

एटा रोड गंगानगर निवासी किरन चौहान पत्नी रवींद्र सिंह प्राथमिक विद्यालय बनीपुर में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। बुधवार दोपहर 12 बजे उन्होंने पक्का तालाब स्थित बैंक आफ इंडिया शाखा से 20 हजार रुपये निकाले थे। रुपयों को बैग में रखकर उन्होंने मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी और वहां से रिक्शा से घर के चल दीं। वह घर के पास रिक्शे से उतरीं तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनके हाथ में लगे बैग को छीन लिया। वारदात के बाद बदमाश एटा रोड की तरफ भाग निकले। किरन ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी तो वह मौके पर पहुंच गए। एएसपी ग्रामीण डा. संजय कुमार यादव, सीओ श्यामकांत थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की तलाश की गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed