{"_id":"58d66ca64f1c1be6211a3c14","slug":"bike-rider-student-death-by-inova-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवा की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
छात्र की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसागंज तिराहे पर इनोवा कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। इससे उसके परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव सराय मुरलीधर निवासी रोहित कुमार पुत्र नागेश्वर दयाल शिकोहाबाद स्थित एफएस कालेज से बीएससी फाइनल कर रहा था। शनिवार सुबह उसकी परीक्षा थी। वह बाइक से गांव से शिकोहाबाद आ रहा था। जब वह सिरसागंज तिराहे के पास पहुंचा तभी इनोवा कार ने बाइक मेें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिवारीजनों के साथ छात्र के परिवारीजन भी पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिरसागंज कोतवाली प्रभारी का कहना है कि चालक कार को छोड़कर भाग गया। कार को कब्जे मेें लेने के साथ ही पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक की गिरफ्तारी के लिए कोशिश की जा रही है।