फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike rider killed in a road accident

Firozabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Sat, 04 Nov 2023 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 04 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in a road accident
शिकोहाबाद। कोल्ड स्टोर में कार्यरत बाइक सवार युवक एवं उसका साथी बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल युवकों को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। यहां बाइक चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन

थाना जसराना क्षेत्र के अंतर्गत गांव परिया निवासी करू (38) क्षेत्र के एक शीतगृह में कार्यरत था। वह बृहस्पतिवार देर रात गांव पट्टी खेरिया निवासी साथी चंद्रकांत के साथ बाइक से अपने गांव जा रहा था। बाइक को करू चला रहा था। जब वह बाइक लेकर एटा रोड स्थित मां अंजनी होटल के नजदीक पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिन्होंने तत्काल ही घटना की जानकारी से इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल ही उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हादसे में घायल हुए करू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। वहीं घटना में घायल हुए चंद्रकांत का जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार का कहना है कि देर रात हादसा हुआ था। इसमें करू की मौत हो गई, वहीं बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed