{"_id":"620161e69fd8da3bae678c90","slug":"bike-rider-dies-wife-injured-after-being-hit-by-unknown-vehicle-firozabad-news-agr523569910","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
डालचंद फाइल फोटो
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के समीप बने आरओबी पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई। लाइनपार और दक्षिण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला फुलवाड़ी निवासी 57 वर्षीय डालचंद्र का साला विजेंद्र निवासी हिमायूंपुर का उपचार पिछले कई दिनों से स्टेशन रोड स्थित एक नर्सिंग होम में चल रहा था। सोमवार को डालचंद्र अपनी पत्नी सुशीला देवी के साथ विजेंद्र की अस्पताल से छुट्टी कराने के बाद उसको घर छोड़कर बाइक से अपने घर फुलवाड़ी जा रहे थे। बाइक सवार दंपती आरओबी पर पहुंचे थे।
इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों लोग घायल हो गए। दक्षिण और लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच डालचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी सुशीला गंभीर रुप से घायल थीं। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष दक्षिण रामेंद्र कुमार शुक्ल का कहना है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डालचंद्र की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठी उनकी पत्नी घायल हुई हैं।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। डालचंद्र के भतीजे योगेंद्र ने बताया कि चाचा डालचंद्र के सात बेटी और एक बेटा है। बेटे की उम्र करीब 17 साल है। डालचंद्र चार बेटियों की शादी कर चुके हैं। डालचंद्र चूड़ी का काम करके परिवार का भरण पोषण करते थे।