फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike Mechanic Dies Under Suspicious Circumstances Friends Accused of Murder

UP: संदिग्ध परिस्थिति में बाइक मैकेनिक की मौत, अस्पताल में शव को छोड़कर भाग गए दोस्त; हत्या का आरोप

Sun, 19 Apr 2026 08:57 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sun, 19 Apr 2026 08:57 AM IST
सार

दोस्त ने फोन कर ऋषि की तबीयत खराब होने की सूचना दी थी, लेकिन उसके बाद किसी ने फोन नहीं उठाया। परिजन का आरोप है कि तीनों दोस्तों ने मिलकर ऋषि की हत्या की है। साक्ष्य छिपाने के लिए उसे अस्पताल छोड़कर भाग गए। 

विज्ञापन
Bike Mechanic Dies Under Suspicious Circumstances Friends Accused of Murder
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव कोटला निवासी एक बाइक मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शुक्रवार रात उसके साथी उसे मृत अवस्था में जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर छोड़कर भाग गए। मृतक के परिजन ने साथियों पर ही हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे ऊंचाई से गिरकर हुई मौत मान रही है।
विज्ञापन


ऋषि कुमार (38) बाइक मैकेनिक था। वह 14 अप्रैल को अपने तीन दोस्तों के साथ गोवर्धन (मथुरा) घूमने के लिए निकला था। शुक्रवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई। देर रात उसके तीनों दोस्त उसे एम्बुलेंस से फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि मौत की पुष्टि होते ही तीनों दोस्त वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


 

शनिवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन में चीख-पुकार मच गई। मृतक के भाई अवधेश ने बताया कि शुक्रवार रात वसीम नाम के दोस्त ने फोन कर ऋषि की तबीयत खराब होने की सूचना दी थी, लेकिन उसके बाद किसी ने फोन नहीं उठाया। परिजन का आरोप है कि तीनों दोस्तों ने मिलकर ऋषि की हत्या की है और साक्ष्य छिपाने के लिए उसे अस्पताल छोड़कर भाग गए। मृतक अपने पीछे पत्नी गीता देवी और तीन बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया है।

जांच में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी नारखी, राकेश कुमार गिरि ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक मथुरा में दोस्तों के साथ शटरिंग का काम करने गया था, जहां ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मृत्यु हुई है। हालांकि, परिजन द्वारा हत्या की तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

ये भी पढ़ें-LPG: 'मेरी शादी है सिलिंडर दे दो', हल्दी की रस्म छोड़ साहब की चौखट पर पहुंचा दूल्हा; साैंपी मेहमानों की सूची
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed