फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Groom Reaches District Supply Office to Get Gas Cylinder for Wedding

LPG: 'मेरी शादी है सिलिंडर दे दो', हल्दी की रस्म छोड़ साहब की चौखट पर पहुंचा दूल्हा; साैंपी मेहमानों की सूची

Sun, 19 Apr 2026 12:18 AM IST
Arun Parashar अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 19 Apr 2026 12:18 AM IST
सार

सहालग सीजन में शादीवाले परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। उन्हें सिलिंडर के लिए भटकना पड़ रहा है। एक दूल्हा तो खुद ही सिलिंडर के लिए जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंच गया। 

विज्ञापन
Groom Reaches District Supply Office to Get Gas Cylinder for Wedding
गैस सिलिंडर के लिए जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंचा दूल्हा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सहालग के भारी दबाव के बीच रसोई गैस की किल्लत ने खुशियों पर ग्रहण लगा दिया है। अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त पर घर-घर शहनाइयां बजेंगी, लेकिन दावत तैयार करने के लिए सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। आलम यह है कि जिस दूल्हे के चेहरे पर हल्दी की चमक होनी चाहिए थी, उसे शनिवार को सिलिंडर के लिए जिला पूर्ति कार्यालय की दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन


केदार नगर निवासी गौरव की 20 अप्रैल को शादी है। घर में मंगल गीत गाए जा रहे हैं और शनिवार को हल्दी की रस्म होनी थी। लेकिन दावत के लिए सिलिंडर नहीं मिलने से खुशियों के बीच तनाव पैदा हो गया। मजबूरन, गौरव खुद रिश्तेदारों के साथ पुलिस लाइन स्थित पूर्ति कार्यालय पहुंचे। वहां अधिकारियों को शादी का कार्ड दिखाया, मेहमानों की सूची दी और दावत का पूरा मेन्यू गिनाया, तब जाकर रविवार तक सिलिंडर मिलने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन


 

शहर में अक्षय तृतीया पर 500 से अधिक शादियां हैं, जबकि जिले भर में 1700 से अधिक परिवारों ने सिलिंडर के लिए आवेदन कर रखा है। प्रशासनिक सुस्ती और कम आपूर्ति का नतीजा यह है कि मांग के मुकाबले केवल 25 फीसदी गैस ही मिल पा रही है। फतेहाबाद के सुनील ने दर्द बयां करते हुए कहा चार दिन पहले आवेदन किया था, अब तक खाली हाथ हूं। सोमवार को बहन की बरात आनी है, घर में हलवाई बैठा है लेकिन चूल्हा नहीं जल रहा। अब रविवार को तीन सिलिंडर मिलने का भरोसा दिया गया है।
 

कैटरर्स और हलवाइयों के हाथ-पांव फूले
व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति में की गई कटौती ने कैटरर्स और हलवाइयों की मुश्किल बढ़ा दी है। छोटे सिलिंडर और ब्लैक में मिल रही गैस के भरोसे किसी तरह काम चलाया जा रहा है। पूर्ति विभाग के दफ्तर में सुबह से शाम तक शादी वाले परिवारों के लोग पहुंच रहे हैं। जहां सिर्फ आश्वासन की रिफिलिंग हो रही है। वहीं, इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह का दावा है कि आवेदकों को गैस उपलब्ध कराई जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed