{"_id":"689208864ead3a407707f1d6","slug":"bike-collides-with-cow-two-friends-die-one-injured-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-153700-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गाय से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गाय से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत, एक घायल
Tue, 05 Aug 2025 07:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 05 Aug 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
मृतकों के फोटो
- फरिहा के नगला कुम्हार में सोमवार रात दस बजे सड़क पार करते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा क्षेत्र में सोमवार रात करीब दस बजे घर लौटते समय तीन दोस्तों की बाइक गाय से टकरा गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर घायल को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
जसराना में गांव नगला कलू निवासी कुलदीप (25) दो भाई और एक बहन में बड़ा था। वह एक स्कूल में वैन चलाता था। वह गांव के ही दोस्त लोकेंद्र (24) के साथ शाम को सात बजे घर से बाइक से निकला था। रास्ते में उसके साथ स्कूल में वैन चलाने वाला 22 वर्षीय दोस्त रोहित निवासी पलिया भी मिल गया। इसके बाद तीनों फरिहा आए थे। रात में 10 बजे लौट रहे थे। वे नगला कुम्हार गांव के पास पहुंचे थेे कि रात में उनकी बाइक सड़क पार कर रही काले रंग की गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक से छिटककर दूर गिरे। कुलदीप और लोकेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग भागकर पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल रोहित को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। उधर हादसे की खबर मृतकों के घर पहुंची तो परिजन भी घटनास्थल पर आ गए।
6 माह पहले ही हुई थी लोकेंद्र की शादी
लोकेंद्र के पिता शीलेंद्र ने बताया कि उसकी छह माह पहले ही शादी हुई थी। वहीं कुलदीप की दो साल पहले शादी हुई थी। एक बेटा हुआ था लेकिन प्रसव के समय ही मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गाय से टकराने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हुई है। जबकि एक घायल है। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।