{"_id":"68617f14504d0e138c0c10f0","slug":"bike-came-under-the-truck-at-subhash-crossing-rider-saved-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-151346-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सुभाष चौराहे पर ट्रक के नीचे आई बाइक, सवार बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सुभाष चौराहे पर ट्रक के नीचे आई बाइक, सवार बचा
Sun, 29 Jun 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
, टूंडला के सुभाष चौराहे पर ट्रक के नीेच आई बाइक को निकालते लोग संवाद
टूंडला। मुख्य सुभाष चौराहे पर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं युवक बाल-बाल बच गया। ट्रक चौराहा होने के कारण धीमी गति में था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
टूंडली निवासी राधे सिंह रविवार दोपहर 12 बजे एक दुकान से सामान लेने गया था। वह सामान लेकर घर वापस लौट रहा था। वह सुभाष चौराहे पहुंचा तभी एटा की ओर से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से वह सड़क की दूसरी ओर गिरा तथा बाइक ट्रक के नीचे आ गई। गनीमत रही कि ट्रक धीमी गति में था और वह सड़क की दूसरी ओर गिरा अन्यथा उसकी जान भी जा सकती थी। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बाइक को ट्रक के नीचे से निकलवाया। वहीं चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक अपने कब्जे में लिया। पूछताछ करने के बाद पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक को छोड़ दिया। संवाद