{"_id":"5e6295768ebc3eeb434de0b4","slug":"bijli-firozabad-news-agr4328395136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो स्थानों पर बिजली गिरी,मकान में आई दरार, सामान हो गए खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो स्थानों पर बिजली गिरी,मकान में आई दरार, सामान हो गए खराब
विज्ञापन
टूंडला के गांव राजपुर में आकाशीय बिजली से चटकी दीवार
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/नारखी। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच जिले में तीन स्थानों पर बिजली गिरने से दो मकान में दरार आ गई, एक मकान गिर गया। साथ ही बिजली के उपकरण भी फुंक गए।
ओझानगर गली नं. तीन निवासी रामसेवक पुत्र गंगादीन के मकान के पास तेज धमाका हुआ। परिवार के लोग दंग रह गए। लाइट भी चली गई। थोड़ी देर बाद देखा तो मोबाइल फोन, टीवी, फ्रिज के अलावा अन्य उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया था। आसपास के लोगों ने देखा तो मकान के बीम में हल्की दरार आ गई थी।
रामसेवक ने बताया कि घटना के समय घर में तीन बेटे अजय कुमार, भूपेंद्र, लोकेश के साथ बेटी माधुरी पत्नी राजरानी थे। टूंडला के थाना नारखी क्षेत्र के राजपुर में रामप्रताप सिंह के घर में बिजली गिरने से कपड़ों व अन्य सामान में आग लग गई। हालांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि बिजली चमकने के साथ काफी तेज धमाका हुआ है।