फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bijalee ghar mein aag se 20 gaanvon kee aapoorti thap

बिजलीघर में आग से 20 गांवों की आपूर्ति ठप

Sun, 09 Oct 2016 01:17 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 09 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
bijalee ghar mein aag se 20 gaanvon kee aapoorti thap
बिजली घर में आग से 20 गांवों की आपूर्ति ठप - फोटो : Amar ujala
ओसीबी में चिंगारी निकलने से लगी थी आग,रात्रि में टूटी 33 केवीए की लाइन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय दबरई फीडर पर शुक्रवार रात ओसीबी में आग लगने से उपकेंद्र से जुड़े करीब 20 गांवों की आपूर्ति शनिवार शाम तक बाधित रही। इधर, रात्रि में 220 विद्युत उपसंस्थान पर 33 केवीए का तार टूटने के कारण विभाग की मुसीबत और अधिक बढ़ गई।

बता दें कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे जिला मुख्यालय स्थित दबरई फीडर पर ओसीबी में चिंगारी निकलने के कारण उपकेंद्र पर आग लग गई। हादसे में तीन कर्मचारी झुलस गए। बिजलीघर पर आग लगने के कारण जिला मुख्यालय सहित फीडर से जुड़े सभी गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। इधर, रात में करीब 10 बजे 220 विद्युत उपकेंद्र पर 33 केवीए का तार टूट गया। विद्युत टीम ने रात तीन बजे तक तार जोड़कर जिला मुख्यालय की आपूर्ति सुचारु कर दी लेकिन मटसेना व गौंछ फीडर से जुड़े गांव आकलाबाद हसनपुर, बजीरपुर जेहलपुर, खरसुली, हमीरपुरा, रसीदपुर कनैटा, बिल्टीगढ़, नगला डरू, विजयपुरा सहित 20 गांव की आपूर्ति शनिवार को भी चालू नहीं हो सकी। विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को बिजली के साथ पेयजल समस्या का सामना करना पड़ा। इस संबंध में एक्सईएन आरबी रॉय ने बताया कि ओसीबी जलने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही। नई ओसीबी मंगाई जा रही हैं। इसके लगने के बाद रविवार शाम तक आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed