{"_id":"675494206064227241048b6d","slug":"bihar-police-car-returning-after-recovering-the-girl-meets-with-an-accident-on-the-expressway-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-138510-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: युवती बरामद कर लौट रही बिहार पुलिस की कार एक्सप्रेसवे पर हादसाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: युवती बरामद कर लौट रही बिहार पुलिस की कार एक्सप्रेसवे पर हादसाग्रस्त
Sat, 07 Dec 2024 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में घायलों का हाल जानते सीओ।
- फोटो : अस्पताल में घायलों का हाल जानते सीओ।
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। युवती को गाजियाबाद से बरामद करके बिहार जा रही पुलिस की कार एक्सप्रेसवे पर ट्रक के ओवरटेक करने से हादसाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन पुलिसकर्मियों समेत कुल सात लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर किया गया है।
बिहार के जिला दरभंगा के थाना सिमरी क्षेत्र की युवती कुछ दिनों पूर्व घर से गायब हो गई थी। जिसकी तलाश में जनपद दरभंगा के थाना लहरिया में तैनात उप निरीक्षक दीपक कुमार एवं प्रिया, आईटी सेल के सदस्य मुकेश कुमार शनिवार को गाजियाबाद गए हुए थे। उनके साथ सोनू यादव, सोनू का मामा नंदन अर्टिगा कार में मौजूद थे। कार को चालक मुकेश कुमार निवासी गांव हरिपुर थाना सिमरी जिला दरभंगा चला रहा था। चालक के अनुसार उन्होंने युवती को बरामद कर लिया था। जिसे लेकर वह अपने साथ शाम 8 बजे के करीब बिहार वापस जा रहे थे। बिहार पुलिस की कार जब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना मटसेना क्षेत्र के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 40 के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार को ओवरटेक किया। इससे ट्रक का पिछला हिस्सा लगने के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस घटना में कार में चालक एवं तीनों पुलिसकर्मियों समेत सातों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना मटसेना पुलिस व यूपीडा की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस टीम सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल ही संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद लेकर पहुंची। जहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद व्यापक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वरिष्ठ चिकित्सक के न पहुंचने पर चढ़ा सीओ का पारा
संयुक्त चिकित्सालय में लाए गए तीनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल थे। जिनके उपचार के लिए कोई भी वरिष्ठ चिकित्सक इमरजेंसी में नहीं पहुंचा। सिर्फ वहां का स्टाफ ही घायलों को प्राथमिक उपचार दे रहा था। यह देख सीओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने पूरे मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।