फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Big game of overloading... NHAI withheld data, administration unaware

Firozabad News: ओवरलोडिंग का बड़ा खेल... एनएचएआई ने रोका डाटा, प्रशासन बेखबर

Sun, 04 Jan 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 04 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Big game of overloading... NHAI withheld data, administration unaware
बाईपास से गुजरती ओवरलोड कैंटर। संवाद
फिरोजाबाद। लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के एआरटीओ के खिलाफ ओवरलोडिंग न रोकने के मामले में निलंबन की कार्रवाई से भी फिरोजाबाद प्रशासन, परिवहन विभाग सबक नहीं ले रहा है। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चल रहे अभियान में एनएचएआई की भूमिका भी अच्छी नहीं है। टूंडला और सिरसागंज टोल प्लाजा से परिवहन विभाग को ओवरलोड वाहनों का डेटा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे अवैध परिवहन को बढ़ावा मिल रहा है। इन वाहनों के चालान नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और पुलिस की नाक के नीचे सबसे अधिक ओवरलोडिंग अवैध खनन करने वाले मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपरों से हो रही है। ये वाहन न केवल सड़कों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं, बल्कि आए दिन भीषण हादसों का कारण भी बन रहे हैं। परिवहन विभाग के एआरटीओ सुरेशचंद यादव का कहना है कि डेटा के अभाव में ओवरलोड वाहनों को चिन्हित करना मुश्किल हो रहा है। एनएचएआई द्वारा सहयोग न किए जाने के कारण करोड़ों के राजस्व का चूना लग रहा है। कई बार पत्राचार किए जाने के बाद भी टूंडला और सिरसागंज टोल प्लाजा से ओवरलोड वाहनों का डेटा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed