{"_id":"5777cd8a4f1c1bd42c79b79f","slug":"bhognipur-young-man-s-body-found-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोगनीपुर नहर में मिला युवक का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोगनीपुर नहर में मिला युवक का शव
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
नहर में से लाश मिली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन रोड स्थित भोगनीपुर नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवा कर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। युवक की गर्दन और चेहरे पर चोट के निशान हैं। उसके पास मैनपुरी के पते का बना हुआ ड्राइविंग लाइसेंस और मैनपुरी से हिसार तक की रेलवे टिकट मिली है। पुलिस हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जाहिर कर रही है।
शनिवार सुबह ग्राम किशनपुर मोहम्मदाबाद स्थित छैंकुर दरगाह के पास रेलवे पुल के नीचे भोगनीपुर नहर में युवक का शव पड़ा होने पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर उसकी तलाशी ली तो एक डायरी, मैनपुरी से हिसार तक का रेलवे टिकट और रविंद्र कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी राजीव गांधी नगर, मैनपुरी के पते पर बना हुआ ड्राइविंग लाइसेंस मिला। पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस पर अंकित पते पर सूचना भिजवाई लेकिन देर शाम तक कोई शव को लेने नहीं आया। थाना पुलिस का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस पर लगे फोटो से मृतक का चेहरा मेल नहीं खा रहा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि रात के समय छैंकुर के निकट स्थित पुल पर ट्रेन सिग्नल न मिलने पर एक-एक घंटे खड़ी रहती है। तभी युवक के साथ कोई घटना घटित हुई है। चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान देखकर पुलिस हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका भी जाहिर कर रही है। डायरी में मिले नंबरों पर भी बात की लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।