{"_id":"56f7e5a04f1c1b4644f14dd3","slug":"bhim-congress-show-solidarity-in-the-flame","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम ज्योति यात्रा में एकजुटता दिखाएगी कांगेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम ज्योति यात्रा में एकजुटता दिखाएगी कांगेस
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने बैठक की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस भीम ज्योति यात्रा के माध्यम से ताकत और एकजुटता दिखाएगी। जिले में यात्रा का भव्य स्वागत और प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही अन्य दलों को संदेश भी दिया जाएगा। आयोजन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए संगठन में सक्रियता और सजगता पर बल दिया।
रविवार को जिला अध्यक्ष हरीशंकर तिवारी की अध्यक्षता में कांग्रेस की बैठक का आायोजन किया गया । मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव ने संगठन की समीक्षा की और विधान सभा चुनाव को लेकर सक्रियता की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव तक संगठन को मजबूत बनाना होगा। बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती पर कांग्रेस की भीम ज्योति यात्रा घूम रही है। यह भीम ज्योति यात्रा आठ अप्रैल को फीरोजाबाद में रहेगी।
यूपी की टीम के लिये प्रत्येक विधानसभा से 20 समर्पित कर्मठ कार्यकर्ताओं के नामों पर चर्चा हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रत्येक ब्लॉक में प्रदेश और केंद्र सरकार की वादाखिलाफी की जानकारी जनता को देंगे। घर घर जाकर सरकारों की विफलता बताएंगे। महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, रामनिवास यादव, हाजी सईद पटेल ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में एडवोकेट धर्म सिंह यादव, रामनिवास यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेश दिवाकर, स्नेहलता बबली, शशी शर्मा, बीना जैन, हेमलता, अनीता, शान्ती देवी, बाबूराम निशंक, उमाकांत पचौरी, प्रशांत तिवारी, कन्हैया तिवारी, सेवादल जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, प्रचार विभाग अध्यक्ष अर्पित उपाध्याय, आकाश शर्मा, चंद्रकांत यादव, बीएस गौतम, रामनाथ यादव, जितेंद्र तिवारी, पीके पाराशर,खुशी जैन, उर्मिला, मीरा, उज्जला, सुनीता लालवानी, हेमलता मौजूद रहीँ।