फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bhakiyu Bhanu organized a farmers' march and sent a memorandum to the Prime Minister.

Firozabad News: भाकियू भानु ने निकाली किसान यात्रा, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Tue, 23 Dec 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 23 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Bhanu organized a farmers' march and sent a memorandum to the Prime Minister.
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते किसान नेता। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। राष्ट्रीय किसान दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने विशाल किसान यात्रा निकालकर अपनी ताकत दिखाई।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकाली गई यह यात्रा तहसील तिराहा और स्टेशन रोड होते हुए गुजरी, जिसमें सैकड़ों किसान शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसान आयोग के गठन की मांग की। किसान नेता योगेश यादव ने मंडी परिसर से अतिक्रमण हटाने, साफ-सफाई और खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर सब्जी मंडी के नीलामी चबूतरे को खाली नहीं कराया गया और यूरिया का समय पर वितरण सुनिश्चित नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ओमवीर सिंह, सीपी सिंह, पूजा यादव और विवेक यादव सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed